मजदुर दो अतड़ियो कि कहानी नजंरो से अनजानी है चलती गाड़ियो पर लटकी जिन्दगी, मजदुर कि कहानी । जिने के सफर पे चली अनसुलझे से शहर में ताकती आखो से ढ़ुढे गुमनाम खड़ी जिन्दगी । हवाये मगरुर है रोज फिजाये जरुरत है क्या नालियो में खड़ी जिन्दगी किस की गिरवी बने कल । सुलझे सवालो के साथ सड़के खामशो उसके साथ चुपचाप ख़ड़ा वक्त कहा साथ, उसके साथ। चमड़ियो से अनजानी बनी दमड़ियो के भाव को बाजार में खड़ी, बेसुध जिन्दगी फिर से वह । बेच कर दम,दम भरता खरीदने के फिराक में सपने पेट के भरने को परिवार के साथ खड़ी । मजे के दुर से रिश्ते मजबूरी के रास्ते कहा मजे का रिश्तेदार मिले मजदुर कि किश्मत कहा । सम्भाली है, रुमाली है जिन्दगी यही बताती है झाड़ के सड़क पर चौपाये किसी के भरोसे चली है । दो अतड़ियो कि कहानी रास्ते पर हसती चली रोज के जरुरत में उलझे जिन्दगी बेहिसाब बिकी । रोटिया तोड़ने को ना जाने क्यो अतड़िया खराब खड़ी जिन्दगी मे मजबुरी कि किस्मत मजदुर कि खड़ी । बेवजह खराब निकला बारीसो का साथ मिला आज कहा बसर होगा कि सड़क भी खराब निकला । कही खोलियो के तलाश में कही बोलियो के...